CLAT (क्लैट) 2027 सामान्य लॉ प्रवेश परीक्षा – देखें पूरी जानकारी हिंदी में

CLAT 2027 Notification जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित करायी जाएगी आवेदन पत्र 3 अगस्त 2026 से आरंभ होंगे। सामान्य लॉ प्रवेश परीक्षा (CLAT 2027) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय लॉ संस्थानों (NLUs) मे से किसी एक संसथान के द्वारा आयोजित करायी जाती है। 

CLAT 2027 अधिसूचना – Notification जारी

newicon CLAT 2027 Notification जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित करायी जाएगी अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

newicon CLAT 2027 आवेदन पत्र 3 अगस्त 2026 से जारी किए जाएँगे अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Get latest news & updates about CLAT 2027 via SMS and e-mail, by entering your details below: 
Please wait...

इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को National Law University (NLU) के इंटीग्रेटेड LL.B. एवं LL.M. जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। NLUs के अलावा अभ्यर्थी देश के कई सरकारी और निजी लॉ कॉलेज में भी CLAT स्कोर के आधार पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। 

 

छात्र इस लेख के माध्यम से क्लैट (CLAT 2027) की सभी महत्वपूर्ण और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है।

CLAT परीक्षा तिथियाँ (Exam Dates)

CLAT 2027 की महत्वपूर्ण तिथियाँ (CLAT Exam Dates) यहाँ दी गयी है:

कार्यक्रम तिथियाँ 
ऑनलाइन आवेदन-पत्र की उपलब्धता 3 अगस्त 2026
आवेदन-पत्र को जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया नवम्बर 2026
प्रवेश-पत्र की उपलब्धता नवम्बर 2026
परीक्षा तिथि 6 दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी का प्रकाशन दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी के प्रति ऑब्जेक्शन दिसंबर 2026
अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन दिसंबर 2026
परीक्षाफल की घोषणा (मेरिट सूचि) दिसंबर 2026
काउंसलिंग की शुरुआत दिसंबर 2026

CLAT आवेदन पत्र 2027 (Application Form)

  • CLAT 2027 परीक्षा के लिएआवेदन पत्र (CLAT Application Formऑनलाइन मोड के जरिये भरें जा सकते है|
  • आवेदन पत्र वेबसाइट से 3 अगस्त 2026 से जारी कर दिए जाएँगे।
  • छात्रों को सबसे पहले वेबसाइट मे अपनी ई-मेल आई.डी. के ज़रिये लॉग इन करके अकाउंट बनाना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को NLUs को क्रम मे चुनना होगा|
  • छात्र आवेदन पत्र को 31 नवम्बर 2026 तक जमा कर सकते है
  • छात्रों को अपनी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना होगा|स्कैन इमेज का आकार 100 KB से अधिक नहीं होना चाहिए|
  • आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया(CLAT Application Correction) नवम्बर 2026 से आरम्भ कर दी गयी है |
  • किसी भी छात्र को भरे हुए आवेदन पत्र की फोटोकॉपी को CLAT के ऑफिस मे भजने की आवश्यकता नहीं है|

आवेदन शुल्क:

  • क्लैट (CLAT) 2027 का आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए अलग होगा|
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम द्वारा डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग से जमा किया जायेगा| प्रश्न पत्र के लिए छात्रों को 500 रु का अतिरिक्त शुल्क देना होगा |
वर्ग आवेदन शुल्क
General/OBC/SAP एवं अन्य वर्ग Rs. 4000/-
SC/ST Rs. 3500/-
यहाँ देखे – CLAT आवेदन पत्र कैसे भरें

आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

यहाँ पर हम स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड (CLAT Eligibility Criteria) दे रहे है:

स्नातक (UG) कोर्सेज:

  • आयु सीमा: UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • शैक्षिक मानदंड: छात्र  CLAT की परीक्षा के लिए तभी मान्य माना जायेगा जब उसने 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों (40% अंक आरक्षित वर्गों) के साथ उत्तीण की होगी|
  • जो छात्र 12वीं की परीक्षा मार्च /अप्रैल मे उत्तीण करेंगे वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है| ऐसे छात्रों को प्रवेश लेते समय 12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र को दिखाना होगा |

स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज:

  • शैक्षिक मानदंड: PG कोर्स के लिए छात्रों को LLB/5 वर्ष का इंटीग्रेटेड LL.B (Hons.)/ या समकक्ष परीक्षा मे उत्तीर्ण होना होगा|
  • न्यूनतम अंक: छात्रों को अपनी पिछली परीक्षा मे 50% अंक (45% SC/ST के छात्रों के लिए) प्राप्त करने होंगे।
  • परीक्षा के अंतिम वर्ष मे पढ़ रहे छात्र भी इस परीक्षा मे शामिल हो सकते है।
  • आयु सीमा: स्नातकोत्तर की परीक्षा के लिए किसी प्रकार की कोई आयु सीमा तय नहीं की गयी है।

परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)

यहाँ पर हम क्लैट परीक्षा का प्रारूप(CLAT Exam Pattern) दे रहे है| छात्र UG एवं PG के लिए परीक्षा का प्रारूप यहाँ पर देख सकते है:

UG कोर्सेज:

  • कोर्सेज: CLAT की ऑनलाइन परीक्षा इंटीग्रेटेड UG लॉ कोर्सेज के लिए करवायी जाती है|
  • परीक्षा का माध्यम: परीक्षा ऑनलाइन मोड द्वारा करायी जाएगी (Computer Based Test)|
  • प्रश्नों का प्रकार: केवल बहुवैकल्पिक प्रश्न कुल 120 अंको के पूछे जायेंगे|
  • परीक्षा की अवधि: इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी|
  • प्रश्न पत्र का माध्यम: प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा मे पूछा जायेगा|
  • अंकन योजना: 1 अंक प्रत्येक सही उत्तर के लिए दिया जायेगा|
  • नकारात्मक अंकन: 0.25 अंक काटे जायेंगे हर गलत उत्तर के लिए|
विषय प्रश्नों की संख्या
अंग्रेजी की समझ (English including Comprehension) 28-32
सामान्य ज्ञान एवं सामयिकी (General Knowledge and Current Affairs) 35-39
प्राथमिक गणित -न्यूमेरिकल की क्षमता (Quantitative Techniques) 13-17
कानूनी विचार (Legal Reasoning) 35-39
तार्किक विचार (Logical Reasoning) 28-32
पूर्णांक 150

 PG कोर्सेज:

  • कोर्सेज: CLAT की ऑनलाइन परीक्षा इंटीग्रेटेड PG लॉ कोर्सेज (LL.M) के लिए करवायी जाती है|
  • परीक्षा का माध्यम: परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ही करायी जाएगी (Computer Based Test)|
  • प्रश्नों का प्रकार: केवल बहुवैकल्पिक तथा सब्जेक्टिव प्रश्न 120 अंको के पूछे जायेंगे|
  • परीक्षा की अवधि: परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी|
  • प्रश्न पत्र का माध्यम: प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में आएगा|
  • अंकन योजना: 1 अंक एक सही उत्तर के लिए दिया जायेगा|
  • नकारात्मक अंकन: 0.25 अंक काटे जायेंगे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए|

CLAT पाठ्यकर्म 2027 (Syllabus)

CLAT के UG पाठ्यकर्म (CLAT Syllabus) मे इन विषयों से प्रश्न पत्र तैयार किया जायेगा जैसे अंग्रेजी की समझ (English including Comprehension), सामान्य ज्ञान एवं सामयिकी (General Knowledge & Current Affairs), गणित (10वीं कक्षा की), कानूनी एप्टीट्यूड (Legal Aptitude) एवं तार्किक विचार (Logical Reasoning)| PG के पाठ्यकर्म मे संविधानिक कानून (Constitutional Law), न्यायशास्र (Jurisprudence) एवं अन्य कानून विषयों से तैयार किया जायेगा|

परीक्षा की तैयारी (Preparation Tips)

  • छात्र पढ़ने के लिए एक सही समय सारणी बनाये एवं उसी के अनुसार से परीक्षा की तैयारी (CLAT Preparation Tips) करें|
  • छात्र लॉ की परीक्षा के लिए रोज़ाना सामान्य ज्ञान एवं सामयिकी विषयों को पढ़े|
  • छात्र अपने को नवीनतम घटनाओं से परिचित रखे|
  • परीक्षा के प्रारूप एवं प्रश्नों के तरीकों को जानने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को अवश्य देखें|
  • प्रश्नों की कठिनता को जानने के लिए छात्र mock test से तैयारी करें|
  • परीक्षा के समय मे सेहत का ध्यान रखें एवं तनाव से दूर रहें|

CLAT प्रवेश-पत्र 2027 (Admit Card)

केवल वही छात्र जो आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा करा देंगे, वे ही क्लैट परीक्षा का हॉल टिकट (CLAT Admit Card) डाउनलोड कर सकते है । प्रवेश पत्र नवम्बर 2026 से जारी कर दिए जाएँगे ।  

प्रवेश पत्र सिर्फ़ ऑनलाइन मोड से उपलब्ध कराए जाएँगे । छात्रों को सूचित किया जाता है की, किसी भी अभ्यर्थी को पोस्ट या किसी भी अन्य ऑफ़्लाइन मोड़े द्वारा प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाता है । 

अभ्यर्थियों को अड्मिट कार्ड द्वारा बताए गये परीक्षा के स्थान पर परीक्षा के दिन प्रवेश-पत्र के साथ एक फोटो ID भी लाना जरुरी होगा।

Also Check:

CLAT 2027 Books

CLAT उत्तर कुंजी 2027 (Answer Key)

CLAT 2027 परीक्षा की उत्तर कुंजी (CLAT Answer Key) को परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिन बाद CLAT 2027 की अधिकारिक वेब्सायट पर प्रकाशित कर दी जाएगी। छात्रों को CLAT परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देखने में मदद करने के लिए उत्तर कुंजी जारी की जाती है।

अभ्यर्थी उत्तर कुंजी को लेकर दिए गये समय अवधि के दौरान अपनी शिकायतें भी दर्ज कर सकते है। शिकायत करने का समय पूरा होने पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी, जिसके आधार पर CLAT 2027 परीक्षा के परिणाम को घोषित किया जाएगा ।

CLAT परीक्षाफल 2027 (Result)

क्लैट 2027 परीक्षा का परीक्षाफल (CLAT Result) दिसंबर 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। परीक्षाफल मे छात्रों के द्वारा प्राप्त किये अंको एवं रैंक का विवरण होगा| छात्र अपना परीक्षाफल अपनी लॉग इन आई.डी. दर्ज करके देख सकेंगे।

CLAT 2027 का रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। छात्रों को डाक द्वारा कोई परिणाम नहीं भेजा जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट को सुरक्षित रखें क्योंकि इसका उपयोग प्रवेश और काउंसलिंग के समय किया जाएगा।

CLAT मेरिट सूचि 2027 (Merit List)

UG एवं PG पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अलग से मेरिट सूचि तैयार की जाएगी। श्रेणी के आधार पर मेरिट सूचि परीक्षाफल के साथ जारी की जाएगी| छात्र मेरिट सूची को ऑनलाइन माध्यम से देख सकते है। 

छात्रों की रैंक की मेरिट सूचि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित कर दी जाएगी| छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट सूची में दी गई सारी जानकारी को ध्यान से जांचें।

CLAT कट-ऑफ 2027 (Cut–off)

CLAT 2027 की कट-ऑफ (CLAT cut-off) परीक्षाफल के घोषित होने के बाद जारी की जाएगी| क्लैट परीक्षा की कट-ऑफ कुछ कारकों को ध्यान मे रखकर तैयार की जाएगी जाती है । जैसे प्रश्न-पत्र की कठिनता का स्तर, छात्रों की संख्या जो परीक्षा मे शामिल हुए है एवं पिछले वर्ष का कट-ऑफ|

CLAT 2027 की कटऑफ ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी और इसे देखने के लिए छात्रों को लॉग इन करने की जरूरत नहीं होगी।

CLAT काउंसलिंग 2027 (Counselling)

सभी NLUs के UG एवं PG कोर्सेज मे प्रवेश के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करायी जाएगी| काउन्सलिंग प्रकिया (CLAT Counselling) दिसंबर 2026 में सीटों की ऊपलब्धता के आधार पर आरम्भ कर दी जाएगी।

जो भी छात्र काउंसलिंग के द्वारा प्रवेश के लिए चुने गये होंगे उन्हें काउंसलिंग शुल्क रु. 5000/- का भुगतान CLAT वेबसाइट मे करना होगा|

Also Check:

CLAT Participating Universities

CLAT Rank Predictor

अगर छात्र क्लैट (CLAT) 2027 परीक्षा से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहतें है तो नीचे दिए गए बॉक्स मे अपना प्रश्न लिखें |

59 Comments

  1. Kya B.A. karne wale CLAT for PG exam de sakte hai?
    CLAT 2025 ke liye form kab se fill hoga aur exam kab hoga?

    1. To be eligible for PG courses, applicants must have passed LLB or 5-year integrated LLB or its equivalent from a recognized institute/ university.

  2. In Graduation I got 43%. and in 12th Standard i got 48%. I am from General category. shall I apply FOR CLAT EXAM 2024 for UG or for PG?

    1. Applying candidates must have scored 45% aggregate marks (40% marks for SC/ST) in the qualifying exam.

  3. Sir mujhe v llb karna h..abhi mera graduation complete ho gya h..to kaise kar sakti hu ..clat ka exam v ho gya to ab kaise admission hoga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×
Please wait...