JNU 2025 (जे.एन.यू परीक्षा) – आवेदन से काउन्सलिंग तक की पूरी जानकारी

JNU 2025 आवेदन पत्र जारी कर दिए गये है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) UG तथा PG पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए JNU में प्रवेश आयोजित कराए जाते है।

इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग, कॉमर्स, आर्ट्स, लॉ और विज्ञान क्षेत्रों के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। JNU में प्रवेश CUET परीक्षा के द्वारा आयोजित करवायी जाएगी । इस लेख के माध्यम से, अभ्यर्थी JNU 2025 प्रवेश प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JNU 2025 Notifications – आवेदन पत्र जारी

newicon JNU 2025 UG आवेदन पत्र जारी जार दिए गये है। Check here for registration form details.

Get latest news & updates about JNU Admission 2025 via SMS and e-mail, by entering your details below:
Please wait...

JNU प्रवेश 2025 परीक्षा तिथियां (Exam Dates)

JNU 2025 की पूरी परीक्षा की तारीखें (Exam Dates) निम्नलिखित प्रकार से हैं:

CUET UG प्रवेश परीक्षा:

कार्यक्रम तिथियाँ 2025
आवेदन पत्र जारी 1 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2025
आवेदन सुधार 24 to 26 मार्च 2025
परीक्षा केंद्र जारी अप्रैल 2025
प्रवेश पत्र जारी मई 2025
CUET (UG) Exam 8 मई – 1 जून 2025
Answer Key मई 2025
Result availability जून 2025
Counselling session जून 2025

CUET PG प्रवेश परीक्षा:

कार्यक्रम तिथियाँ 2025
Start of online application 2 जनवरी 2025
Last date to apply 8 फरवरी 2025
Last date to submit fee 8 फरवरी 2025
Application correction 10- 12 फरवरी 2025
Admit card release मार्च 2025
CUET PG 2025 Exam 13- 31 मार्च 2025
Answer Key अप्रैल 2025
Result announcement अप्रैल 2025
Counselling starts अप्रैल 2025

MBA पाठ्यक्रम:

कार्यक्रम तिथियाँ 2025
Online submission of Application Form जारी
Last date to submit application form 31 मार्च 2025

JNU प्रवेश 2025 आवेदन पत्र (Application Form)

आवेदन पत्र (JNU 2025 Application Form) भरने से पूर्व अभ्यर्थियों को परीक्षा के विषय में निम्न जानकारी होना आवश्यक है:

  • JNU 2025 आवेदन पत्र (CUET) के द्वारा ऑनलाइन मोड के माध्यम से उपलब्ध करा दिए गये है।
  • आवेदन पत्र CUET के द्वारा UG और PG के लिए शुरू किए जायेंगे।
  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को बहुत सावधानी से भरना चाहिए क्योंकि कोई भी गलत विवरण आवेदन पत्र की अस्वीकृति का कारण बन सकता है।
  • प्राधिकरण पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद में सुधार की सुविधा (Correction) भी प्रदान करेगा लेकिन यह सुविधा कुछ ही क्षेत्रों पर लागू होगी।
  • आवेदन पत्र की अंतिम तिथि PG के लिये 8 फरवरी 2025 तक ही उपलब्ध रहेगी और UG के लिये 22 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

आवेदन शुल्क:

  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते है।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान के लिए अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड के माध्यम से कर पायेंगे।
  • विभिन्न श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क निम्न तालिका में उल्लिखित है:

UG आवेदन शुल्क:

For CUET UG
No of Subjects General (UR) OBC-NCL/ EWS ST/ SC/ PWBD /Third gender Centres outside India
Up to 3 subjects Rs. 1000/- Rs. 900/- Rs. 800/- Rs. 4500/-
For each additional subject Rs. 400/- each Rs. 375/- each Rs. 350/- each Rs. 1800/- each

PG आवेदन शुल्क:

Category Centres in India (For up to 3 test papers) Centres in India (Per paper) Centres outside India
General/ UN-Reserved Rs. 1000/- Rs. 500/- Rs. 5000/- (For up to 3 papers)

Rs. 1500/- (For up to 1 paper)

General-EWS/ OBC-NCL Rs. 800/- Rs. 400/-
SC/ ST/ 3rd Gender Rs. 750/- Rs. 400/-
PwBD Rs. 700/- Rs. 400/-
JNU आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करे 

JNU प्रवेश 2025 पात्रता मानदंड

अभ्यर्थियों को JNU 2025 प्रवेश पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) के बारे में निम्नलिखित विवरण जानना चाहिए:

सामान्य मानदंड:

  • राष्ट्रीयता: भारतीय और विदेशी राष्ट्रीय श्रेणी के उम्मीदवार JNU के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • आयु मानदंड: जेएनयू में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की कोई आयु सीमा नहीं है।
  • योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12वीं कक्षा में पास होने चाहिए।
  • 2025 में अंतिम वर्ष में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन पत्र है।

JNU प्रवेश 2025 परीक्षा प्रारूप

JNU 2025 परीक्षा के लिए प्रारूप (Exam Pattern) निम्नलिखित प्रकार से हैं:

  • परीक्षा का तरीका: परीक्षा केवल ऑनलाइन (Online) मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • माध्यम: परीक्षा हिंदी और इंग्लिश के माध्यम से करी जाएगी।
  • प्रश्नों का प्रकार: प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) होंगे।
  • भाषा: परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित करवायी जाएगी।
  • अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर पर अभ्यर्थियों को +5 अंक मिलेगा।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर पर 1 अंक काट दिया जाएगा। 

JNU प्रवेश 2025 पाठ्यक्रम (Syllabus):

जेएनयू सिलेबस (Syllabus) आवेदकों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग होगा। UG पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 11 वीं और 12 वीं से अध्ययन करना चाहिए। PG कोर्स के लिए, उम्मीदवारों को स्नातक से अध्ययन करना चाहिए।

अभ्यर्थी JNU 2025 की सूचना विवरणिका के माध्यम से पूर्ण सिलबस की जाँच कर सकेंगे।

धारा IA और IB में – रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के माध्यम से भाषा का परीक्षण किया जाना है (विभिन्न प्रकार के गद्यांशों परआधारित – तथ्यात्मक, साहित्यिक और कथा [साहित्यिक योग्यता और शब्दावली]

खंड II के लिए, एनसीईआरटी पुस्तकें देखें।

सेक्शन III में– जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव रीजनिंग (ग्रेड 8 तकपढ़ाए जाने वाले अंकगणित/बीजगणित ज्यामिति/मेंसुरेशन/स्टैट की बुनियादी गणितीय अवधारणाओं का सरल अनुप्रयोग),लॉजिकल और एनालिटिकल रीजनिंग।

JNU प्रवेश 2025 तैयारी टिप्स

जेएनयू 2025 परीक्षा की बेहतर तैयारी (Preparation Tips) के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित प्रभावी तरीके अपना सकते हैं।

  • उचित समय सारणी बनाएं और इसका सख्ती से पालन करें।
  • पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए अपनी अध्ययन योजना बनाएं।
  • वास्तविक परीक्षा में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मॉक टेस्ट में भाग लें।
  • सैंपल पेपर और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें।

JNU प्रवेश 2025 प्रवेश पत्र

JNU प्रवेश पत्र (Admit Card) ऑनलाइन मोड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। यह मार्च 2025 में जारी किए जायेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड भी दर्ज करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को पोस्ट या कूरियर के माध्यम से कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवार के पास वैध आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) भी होना चाहिए।

JNU प्रवेश 2025 उत्तर कुंजी

परीक्षा शुरू होने के बाद, बोर्ड JNU उत्तर कुंजी मई 2025 में जारी करेगा। इसमें प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों का सही उत्तर होंगे। उत्तर कुंजी (JNU Answer Key) की मदद से, उम्मीदवार परिणाम घोषित होने से पहले ही अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।

उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।

JNU प्रवेश 2025 परिणाम

उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से जेएनयू परिणाम (Result) की जांच कर सकेंगे। इसे हर कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने परिणाम की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि (D.O.B) का उपयोग करना होगा।

JNU 2025 के परिणाम जून 2025 को जारी कर दिए जायेंगे। परिणाम में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में अंक, कुल अंक, प्रतिशत और परिणाम की स्थिति (पास या असफल) जैसे उम्मीदवारों का विवरण होगा। टेस्ट पास करने के बाद, उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा।

JNU प्रवेश 2025 कट-ऑफ

कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक होंगे जो उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के पात्र होने के लिए प्राप्त करना अनिवार्य होगा। JNU कट-ऑफ (Cut Off) ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाएगा। कट-ऑफ को विभिन्न कार्यक्रमों और विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग से जारी किया जाएगा।

कट ऑफ अंक विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या, उम्मीदवारों द्वारा औसत अंक आदि के आधार पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा संचालन प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से कट ऑफ अंक की जांच कर सकेंगे।

JNU प्रवेश 2025 काउंसलिंग

जेएनयू UG काउंसलिंग (Counselling) जून 2025 के महीने में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। जो छात्र मेरिट लिस्ट में शॉर्ट लिस्टेड होंगे, उन्हें एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए काउंसलिंग के समय अपने मूल और फोटो-कथित दस्तावेज लाने होंगे। सभी योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।

अगर छात्र JNU प्रवेश 2025 से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहतें है तो नीचे दिए गए बॉक्स मे अपना प्रश्न लिखें|

27 Comments

  1. Cuet pg exam me mere 111 no aaye h kya mujhe JNU me admission mil jayega
    Councling k liye m kya kru …agr koi link h to plz btaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×
Please wait...